महासमुन्द

कटे नल कनेक्शन वाले नपा में एक आवेदन देकर जल कर का भुगतान करें
15-Sep-2022 4:23 PM
कटे नल कनेक्शन वाले नपा में एक आवेदन देकर जल कर का भुगतान करें

महासमुंद, 15 सितम्बर। जिनके घरेलू नल कनेक्शन को पूर्व में काटा गया है ऐसे उपभोक्ताओं को नगर पालिका में एक आवेदन देकर बकाया जल कर का भुगतान करना होगा। अन्था ऐसे उपभोक्ता का प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं शहर के मार्गों का नामकरण किया जाएगा। इसके लिए गणमान्य नागरिकों की एक समिति बनाई जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग की अध्यक्षता में प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक में निर्णय लिया गया है। पीआईसी की इस बैठक में 25 एजेंडा को पटल पर रखा गया था। जिसे पीआईसी मेंबर्स ने ध्वनिमत से पारित किया।

नगर पालिका के अध्यक्ष सभाकक्ष में सोमवार को नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग की अध्यक्षता में प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक आहूत की गई। इस बैठक में पीआईसी मेंबर्स उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर, पवन पटेल, बबलू हरपाल, अमन चंद्राकर, निखिलकांत साहूए सरला गोलू मदनकार, सीएमओ आशीष तिवारी, उप अभियंता दिलीप कश्यप, स्वच्छता प्रभारी दिलीप चंद्राकर, करण यादव, विद्युत प्रभारी सीताराम तेलक, मिशन क्लीन सिटी प्रभारी नौशाद बक्श, जल प्रभारी अनुराग गुप्ता, लेखापाल इंदर ठाकुर,खाद्य प्रभारी दुर्गेश कुंजेकर, अन्नपूर्णा पाल मौजूद थे।

बैठक में 25 एजेंडा रखें गए थे। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग एवं पीआईसी मेंबर्स ने निर्णय लिया है कि पिछले कई वर्षों से जिन घरों के नल कनेक्शन बिछेद किया गया है और उनका नाम आज भी डिमांड पंजी में दर्ज है। ऐसे उपभोक्ता को अपने नाम से नगर पालिका में लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा। साथ ही उपभोक्ताओं को अबतक की बकाया राशि का भुगतान भी करना होगा। तब डिमांड पंजी से उपभोक्ता का नाम काटा जाएगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो जल कर का प्रकरण न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उपभोक्ताओं की होगी।
बैठक में शहर से गुजरने वाली राष्ट्रीय राज मार्ग 353 से लगे सडक़ों का महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर नामकरण की चर्चा की गई। जिसमें सभी पीआईसी मेंबर्स ने एक मत होकर सहमति जताई। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने एक टीम बनाकर प्रत्येक वार्ड में अध्यक्ष निधि सफाई व्यवस्था में खर्च करने का निर्णय लेते हुए कहा किए हर वार्ड में दो से तीन दिन में पूर्ण रूप से सफाई कराया जाएगा। जिसे पीआईसी मेंबर्स ने हरी झंडी दे दी।


अन्य पोस्ट