महासमुन्द

खरोरा मिडिल स्कूल में हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम
15-Sep-2022 3:56 PM
खरोरा मिडिल स्कूल में हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 सितम्बर।
खरोरा मिडिल स्कूल में हिन्दी के सम्मान में हिन्दी दिवस मनाया गया। प्रधान पाठक उमेश भारती गोस्वामी ने कहा कि
14 सितम्बर 1949 को आजादी के बाद हिन्दी को देश की मातृभाषा का गौरव प्राप्त हुआ और उसी दिन से लगातार भारत में हिन्दी दिवस मनाया  जाता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में अंजलि, रीना और संध्या ने राष्ट्र वंदना उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती प्रस्तुत की। छात्रा डिम्पल चन्द्राकर ने शानदार भाषण की प्रस्तुति दी। शाला नायिका पूजा परमार ने लयबद्ध गीत का वाचन किया।  इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक डोमार राम साहू, रामेश्वरी ध्रुव ने भी विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दुबे कुमार पटेल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में यश चन्द्राकर, दीक्षा, डिम्पल, साक्षी, दीप्ति, अशवंत, निहाल, जितेन्द्र, अश्वनी, सत्यम, अंजली, रीना, संध्या, खेमराज, रेखराज, रेवती, नंदनी, चांदनी, वासु, डोमेश, साहिल, अजय, थानेश्वर, दिशा परमार, लीना, लीशा, मयंक, सीमा,गीतांशु, जिगर, दीपांशु धर्मराज, नम्रता आदि का सहयोग सराहनीय रहा। 


अन्य पोस्ट