महासमुन्द

खाकी के रंग स्कूल के संग फैंसी ड्रेस, पोस्टर, ड्रामा, नृत्य स्पर्धाएं
14-Sep-2022 8:07 PM
खाकी के रंग स्कूल के संग फैंसी ड्रेस, पोस्टर, ड्रामा, नृत्य स्पर्धाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 14 सितम्बर। कल 13 सितंबर को टाउन हॉल महासमुंद में खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कन्या शाला, आदर्श स्कूल, गायत्री स्कूल के बालक-बालिका उपस्थित थे। इस दौरान बच्चों के फैंसी ड्रेस, पोस्टर,ड्रामा, नृत्य प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों के मार्गदर्शन हेतु पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, बजराज कुमार सामाजिक कार्यकर्ता,  डा.गरिमा सतपती, बी शैलजा सामाजिक कार्यकर्ता, जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रसेन, सरिता तिवारी उपस्थित थे।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने अपने उदबोधन में ग्रामीण स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर शिक्षक के पद पर नियुक्ति और फिर लक्ष्य की प्राप्त हेतु उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली तक का सफर कर इंडियन पुलिस सर्विस में चयनित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह तभी सम्भव हो पाया जब अपने माता-पिता के आज्ञा मानकर गुरूओं की शिक्षा को निजी जीवन में ग्रहण किया।

खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम समापन के पूर्व प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

एसपी ने कहा कि आने वाले समय में हर स्कूल के प्राचार्य से बैठक कर खाकी के रंग स्कूल के संग का आयोजन  15 दिवस में करने, प्रत्येक स्कूल से एक बच्चा चयनित कर सायबर जागरूकता हेतु लीडर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे, अनु. अधिकारी पु.यातायात, राजेश देवांगन, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कल्पना वर्मा, रक्षित निरीक्षक नितिश नायर, थाना प्रभारी महासमुंद सिद्धेश्वर प्रताप सिंह, सायबर सेल प्रभारी संजय राजपूत, सउनि प्रवीण शुक्ला, रोशना डेविड बाल मित्र, अन्नु भोई सहित सायबर सेल स्टाफ, यातायात स्टाफ, थाना सिटी कोतवाली स्टाफ उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट