महासमुन्द
महासमुंद, 14 सितम्बर। सिरपुर के ग्रामीण मजदूरों ने पूर्व विधायक विमल चोपड़ा से मुलाकात कर जानकारी दी कि भारतीय पुरातत्व विभाग के उद्यान शाखा में विगत 15 वर्षों से मजदूरी कार्य करते हंै परंतु पुरातत्व विभाग सिरपुर के ठेकेदार ने न तो अब तक उनकी मेहनताना राशि बढा़़ई गई और न ही दैनिक मजदूर के रूप में उन्हें कार्य पर रखा गया। उन्होंने बताया कि पुरातत्व विभाग ने शासकीय भूमि के साथ ही साथ ग्रामीणों की निजी भूमि को भी अधिग्रहण कर लिया है। वर्तमान में पुरातत्व विभाग के ठेकेदार एवं सीए की मिलीभगत से अन्य लोगों को शासकीय नौकरी में रखा जा रहा है। जबकि गांव वाले मजदूर विगत 15 वर्षों से काम कर रहे हैं। उनका वेतन 3-4 माह तक रोक दिया जाता है। इस मुलाकात के दौरान सिरपुर निवासी महेश रात्रे, गोपीसिंह ध्रुव, प्रेमलाल यादव, मोहित ध्रुव, सुखेन्द्र यादव, राजेन्द्र रात्रे,मेघराज गोस्वामी, गणेशु ध्रुव, पोखन ध्रुव, गोपाल ध्रुव, गोविन्द्र गिरी गोस्वामी, भागवत सेन उपस्थित थे।