महासमुन्द
महिला समूह ने की कर्जमाफ की मांग
14-Sep-2022 3:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 सितम्बर। साल 2009 में ईंट निर्माण व्यवसाय के लिए शासन की योजना के तहत कर्ज लेने वाली ग्राम पंचायत चौकबेड़ा स्व सहायता समूह ने कलेक्टर जनचौपाल में ज्ञापन सौंपकर कर्ज माफ किए जाने की मांग की है। ग्राम पंचायत चौकबेड़ा गोमती बाई, सुखबाई, बिंदाबाई रेवती ने बताया कि उन्हें रोजगार के लिए शासन द्वारा 3 लाख रुपए का कर्ज मिला था। जिसमें समूह को 1.20 लाख रुपए दिया गया था। बारिश में उनके द्वारा निर्मित ईंट खराब हो गई जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ। कर्ज की राशि में कुछ रुपए जमा किया जा चुका है। वर्तमान में समूह की तीन सदस्यों की मृत्यु हो गई है और तीन सदस्य गांव छोडक़र बाहर काम करने चली गई हैं। कर्ज की राशि का भुगतान करने में वे असमर्थ हैं। उन्होंने प्रदेश के मुखिया से अपने महिला समूह की कर्जमाफी की मांग की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे