महासमुन्द

घर में शराब फेंककर पुलिस लाकर फंसा देने का आरोप
14-Sep-2022 2:55 PM
घर में शराब फेंककर पुलिस लाकर फंसा देने का आरोप

महासमुंद, 14 सितम्बर। ग्रामीण के घर में शराब फेंककर पुलिस लाकर फंसा देने का आरोप बसना ब्लॉक के ग्राम चनाट की महिलाओं ने उतरा कुमार कौंध के खिलाफ  लगाया है। मंगलवार को ये महिलाएं कलेक्टोरेट पहुंची और जन चौपाल में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। 
ग्रामीण महिलाएं सिरिजा, मिलवंतीन, उत्तरी कुमारी, फुलेश्वर कला बाई सिदार ने कलेक्टर व एसपी के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा है कि ग्राम चनाट,कोलडीपा व रामभांठा में उत्तरा कुमार कौंध अवैध शराब बनाकर तथा दूसरे गांव से लाकर अवैध शराब की बिक्री करता है। इसका विरोध महिला स्व सहायता समूह करती हैं। उतरा कौंध ने समूह की इंदू गिरी, लक्ष्मी बाई सिदार,श्रीजा कौंध, कलाबाई सिदार, उतरी कुमारी सिदार, मिलवंतीन मानिकपुरी व समूह की अन्य महिलाओं का नाम लेकर धमकी दी जाती है कि घर में शराब फेंककर पुलिस लाकर फंसा दिया जाएगा। 

 


अन्य पोस्ट