महासमुन्द

श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ शुरू
12-Sep-2022 3:45 PM
श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 12 सितम्बर। ग्राम कौहाकुड़़ा में आज 12 से 18 सितंबर तक श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। व्यासपीठ साध्वी राधिका किशोरी अयोध्या होंगी। कथा दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक होगी। जहां श्रोताओं के लिए व्यवस्था की गई है। भागवत कथा के प्रथम दिन श्रीमद्भागवत महात्मय कथा, भगवान के अवतारों की कथा, राजा परीक्षित को श्राप, वराह अवतार, 13 को कपिल भगवान की कथा, जड़भरत की कथा, शिव.पार्वती विवाह, 14 को अजामिल की कथा, विश्वरूप चरित्र, राजा चित्रदेव की कथा, नरसिंह अवतार, 15 को समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्री राम जन्मकथा, श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 16 को श्रीकृष्ण बाललीला, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग,कंस वध, 17 को श्री कृष्ण के अनन्य विवाह, श्याम बाबा की कथा, सुभद्रा हरण, रुक्मणी विवाह, 18 को सुदामा चरित्र, उद्धव ज्ञान, 24 को गुरु कृपा,राजा परीक्षित मोक्ष, कथा समापन व्यास पूजन, हवन,पूर्णाहुति,कथा विश्राम, महा भंडारा का आयोजन होगा। 

 


अन्य पोस्ट