महासमुन्द

महिला के घर चोरी के आरोप में गांव के ही दो गिरफ्तार
11-Sep-2022 4:00 PM
महिला के घर चोरी के आरोप में गांव के ही दो गिरफ्तार

महासमुंद, 11 सितम्बर। बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम सोनापुट्टी में महिला के घर हुई चोरी के आरोप में पुलिस ने गांव के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। बागबाहरा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि 6.7 सितंबर की दरम्यानी रात ग्राम सोनापुट्टी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी।  इस दौरान सूचना मिली कि गांव के दो युवकों ने ही चोरी की है। पुलिस ने गांव के पंच पटेल 40 व सेतराम पटेल 40 को हिरासत में लिया और पूछताछ की। दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों के पास से 50 किलो चावल,  एक गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा व 10 ग्राम का चांदी का सिक्का, 200 रुपए नगद व दो साड़ी बरामद कर ली हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि देवंतीन साहू 2 सितंबर को अपनी छोटी बहन ग्राम कोल्दा ओडिशा निवासी कमला के घर गई थी। आरोपियों ने घर में ताला लगा देखा तो पूरा  सामान साफ  चोरी कर ली।  
 


अन्य पोस्ट