महासमुन्द

वल्लभाचार्य कॉलेज में नवप्रवेशित छात्रों के लिए प्रवेश उत्सव
07-Sep-2022 5:48 PM
वल्लभाचार्य कॉलेज में नवप्रवेशित छात्रों के लिए प्रवेश उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 सितम्बर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद में 6 सितंबर को जनभागीदारी समिति के तत्वाधान में समस्त संकाय के नवप्रवेशित छात्रों के लिए प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनुसुइया अग्रवाल प्रभारी प्राचार्य ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनभागीदारी व एलुमनी समिति सदस्य डॉ. रश्मि चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, योगेश गण्डेचा, सन्नी लुनिया, गौरव चंद्राकर, रमाकांत गायकवाड़, हरि कृष्ण भार्गव, ममता चंद्राकर की गरिमामयी उपस्थिति रहीं। इस अवसर पर डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने कहा कि हम सबका एक ही उद्देश्य है, महाविद्यालय का विकास और छात्रों की बहुमुखी प्रगति करना। उन्होंने आगे कहा कि महाविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों के स्वागत व पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर मेरिट में स्थान प्राप्त छात्रों का सम्मान समारोह मेें उपस्थित जनभागीदारी व एलुमनी समिति के सदस्यों को देखकर विश्वास हो रहा है हम सब मिलकर महाविद्यालय को ऊंचाई की ओर ले जायेेंगे।

डॉ. दुर्गावती भारतीय प्रभारी जनभागीदारी समिति ने प्रतिवेदन पठन करते हुए कहा है कि हमारे महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है कि हम हमारे नव प्रवेशी छात्रों के स्वागत के लिए एकत्रित हैं। हमारे विधायक महोदय जो इस महाविद्यालय के भूतपर्व छात्र है अपने कार्यो से महाविद्यालय को निरंतर गौरवान्वित कर रहें है।

विधायक विनोद चंद्राकर ने समस्त संकाय के स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालयीन जीवन में प्रवेश हेतु बधाई दी। उन्होंने बताया कि छात्रहित के लिये जितने भी प्रस्ताव जनभागीदारी समिति में रखा गया उसे समिति ने त्वरित अनुमोदित किया है। मैं अध्ययन व अध्यापन के लिये बेहतर वातावरण निर्मित करते हेतु निरंतर प्रयासरत हूं। उन्होंने छात्रों से सुझाव आमंत्रित करते हुए कहा कि आपके हित के लिये कार्य करना ही मेरा उद्देश्य है। 

डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा कि यह ऐतिहासिक महाविद्यालय है। यहां पढऩा गर्व की बात है। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के रूप में विधायक महोदय छात्रों से रूबरू हो रहें हैं। निरंतर छात्रहित में कार्य करते आ रहे हंै और भविष्य में आपको बेहतर से बेहतर वातावरण देने में प्रतिबद्धता के साथ आज हम सबके साथ हैं।

दाऊलाल चंद्राकर जनभागादारी समिति सदस्य एवं अलुमनी समिति के अध्यक्ष ने महाविद्यालय में होने वाले प्रथम प्रवेश उत्सव हेतु प्राचार्य को बधाई दी और कहा कि महाविद्यालय ने लंबी संघर्ष के बाद आज यह मुकाम प्राप्त किया है कि विद्यार्थियों में यह प्रथम वरीयता प्राप्त है। महाविद्यालय के अनुशासन को मानकर ही आप अच्छे छात्र बनकर देश व समाज का नाम रोशन करें।

जनभागीदारी सदस्य संजय शर्मा ने कहा कि लेने वाला हाथ ईमानदार हो तो देने वाले सैकड़ों मिल जाते हैं। पार्षद अमन चंद्राकर ेता ने भी छात्रों को संबोधित किया। जिले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी महाविद्यालय खोले जाने के लिए छात्र-नेताओं ने उनका पुष्पहार से स्वागत किया गया। गत वर्ष महाविद्यालय के प्रावीण्य सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया।

तक्षारानी चंद्राकर एम.कॉम. छठवॉ, मुरली चंद्राकर एम.कॉम. आठवॉ, संजुक्ता बोस एम.कॉम. दसवा, धन्नु बघेल एम.ए. इतिहास चतुर्थ, नेहा यादव एम.ए. इतिहास छठवा, भावना बंजारे एम.ए. इतिहास सातवा, तारीणी यादव एम.ए. अर्थशास्त्र आठवा, पंकज एम.ए. समजाशास्त्र, भगवती सोनवानी एम.ए. राजनीति शास्त्र छठवा, कृपाराम बरिहा एम.एस.सी. वनस्पति शास्त्र छठवा को महाविद्यालय द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा कार्यालय प्रमुख एवं आभार व्यक्त अजय कुमार राजा विभागाध्यक्ष वाणिज्य एवं जनभागीदारी समिति के सदस्य ने किया। कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के सदस्य डॉ. ई.पी. चेलक, मनीराम धीवर आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी, डॉ. रीता पाण्डेय कला संकाय प्रभारी एवं अलुमनी समिति प्रभारी, डॉ. मालती तिवारी जिला संगठक रासेयो, सी. खलखो, एम.एस. वर्मा, डॉ. आर.के. अग्रवाल, डॉ. वैशाली गौतम हिरवे, सीमारानी प्रधान, सरस्वती सेठ, प्रदीप कन्हेर एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट