महासमुन्द
छत्तीसगढ़ संवादाता
महासमुंद, 7 सितम्बर। खेती किसानी के लिए ऋण वितरण का इसी माह अंतिम मौका है और। 30 सितंबर के बाद किसानों को ऋण नहीं मिलेगा। इसलिए ज़रुरतमंद किसान 30 सितंबर तक जिला सहकारी बैंक से ऋण ले सकते । किसानों को इस बैंक से शून्य दर पर खेती किसानी के लिए ऋण मिलता है और धान बेचने के बाद इसका ऋण की वसूली कर रुपए का भुगतान करते हैं। मालूम हो कि किसानों को प्रतिवर्ष शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर शासन द्वारा दिए जिला सहकारी बैंक के माध्यम से मिलने वाले ऋण के लक्ष्य के एवज में 82 फीसदी ऋण का वितरण हो गया है।
जानकारी के अनुसार जिले के 74 हजार 720 किसानों ने 354 करोड़ रुपए का ऋण ले लिया है। ऋण के लिए लक्ष्य का 18 फीसदी शेष है। जिला सहकारी बैंक के अनुसार जिले में इस बार खरीफ वर्ष में ऋण वितरण के लिए कुल 430 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है जिसमें 2 सितंबर तक बैंक से 12 शाखाओं के अंतर्गत संचालित समितियों के माध्यम से जिले के कुल 74720 किसानों ने 354 करोड़ 54 लाख 36 हजार रुपए का ऋण ले लिया है।
इसमें किसानों को बैंक ने नकद के साथ खाद, बीज, दवाई और वर्मी कम्पोस्ट खाद ऋण के रूप में दिया है। इसमेें सर्वाधिक ऋण कोमाखान शाखा से कुल 11286 किसानों और सबसे कम पिरदा शाखा से मात्र 3126 किसानों ने ऋण लिया है। खरीफ के लिए ऋण वितरण जून से शुरू हुआ था जिसमें जुलाई.अगस्त माह में सर्वाधिक किसान समितियों में ऋण लेने पहुंचे हैं।
खरीफ सीजन में किसानों से शासन द्वारा की जाने वाली धान खरीदी से किसानों को वितरित की गई ऋण की राशि वसूल की जाएगी। इसके लिए किसानों का खाता बैंक से लिंक है जिसमें किसानों के खाते में धान बिक्री की रकम आने के साथ ही ऋण की राशि उनके खातों से कटने लगी इसके लिए न बैंक को किसानों के पास जाना पड़ेगा और न ही किसानों को ऋण भुगतान के लिए बैंक आना पड़ेगा। इस सुविधा से लगभग हर वर्ष जिला सहकारी बैंक वितरित ऋण में 99 फीसदी वसूली कर लेता है।
मालूम हो कि जिले के 12 शाखाओं में से महासमुंद में 6257, तुमगांव 3258, झलप 4139, बागबाहरा 5547, कोमाखान 11286, तेन्दूकोना 5227, तेन्दूकोना 5227, पिथौरा 5008, सांकरा 3602, पिरदा 3126, बसना 7228, भंवरपुर 6722, सरायपाली 7532 और तोरेसिंहा शाखा के समितियों के माध्यम से 5788 किसानों ने ऋण लिया है। इसमें किसानों को 277 करोड़ 68 लाख 31 हजार नकद,63 करोड़ 30 लाख 6 हजार रुपए खाद, 7 करोड़ 46 लाख 48 हजार रुपए बीज 1 करोड़ 32 लाख 16 हजार रुपए दवाई और 4 करोड़ 77 लाख 36 हजार रुपए वर्मी कम्पोस्ट के रूप में दिया गया है।