महासमुन्द
महासमुंद, 7 सितम्बर। बसना के परवानी चौक के पास तीन युवकों को चोरी की बुलेट के साथ गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने गिधापाली एनएच. 53 स्थित ट्रैक्टर रिपेयरिंग दुकान के सामने खड़ी बुलेट चोरी की थी। सूचना मिली कि 3 व्यक्ति चोरी की बुलेट क्रमांक 06 जीटी 9174 को बेचने ग्राहक तलाश रहे हैं। परसकोल चौक में टीम ने घेराबंदी कर 3 लोगों को बुलेट सहित पकड़ा। आरोपियों ने अपना नाम परसकोल निवासी पंचराम पटेल (24), गिरजा प्रसाद साहूू (21), संपत भोई (26) बताया है।
पुलिस के अनुसार तीनों ने 3 सितंबर को नृपराज चौधरी हर्षराज इंडस्ट्रीज एनएच 53 रोड पर्रापाट बसना दुकान के सामने से यह बुलेट चोरी किया था। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। इसी मामले मेें गिधापानी एनएच. 53 निवासी नृपराज चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 सितंबर की रात करीब 1 बजे ट्रैक्टर रिपेयरिंग करने के बाद दुकान बंद कर बुलेट सीजी 06 जीटी 9174 को दुकान के सामने खड़ी की थी। सुबह दुकान के कर्मचारी काम पर पहुंचे तो पता चला कि बुलेट गायब है। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि रात 2 से 2.20 बजे के बीच नकाबपोश बाइक को ले गए हैं।