महासमुन्द

आवाजाही को लेकर भारी परेशान कुड़ेकेल, जमड़ी, पोटापारा व मुड़पहार के ग्रामीण कलेक्टर से मिले
07-Sep-2022 3:10 PM
आवाजाही को लेकर भारी परेशान कुड़ेकेल, जमड़ी, पोटापारा व मुड़पहार के ग्रामीण कलेक्टर से मिले

महासमुंद, 7 सितम्बर। ग्राम कुड़ेकेल, जमड़ी, पोटापारा व मुड़पहार के ग्रामीण आवाजाही को लेकर भारी परेशान हैं। वे जिस रास्ते आवागमन करते हैं, उस मार्ग में एक पुलिया है, जो अति जर्जर है। ग्रामीणों की सुरक्षा के चलते उक्त पुल पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने आवाजाही बंद कराते हुए बेरिकेड्स लगवा दिया है। अब ग्रामीण पुल के बजाए पुल के नीचे से आवागमन कर रहे हैं। बारिश के दिनों में भारी परेशानी होती है। शहर से संपर्क टूट जाता है। अपातकालीन स्थिति में भी भारी परेशानी होती है। पूर्व में कई बार पुल जर्जर होने के कारण अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को इस बात से अवगत भी कराया है लेकिन किसी ने संज्ञान में नहीं लिया है।

जानकारी अनुसार कल मंगलवार को 50 से अधिक ग्रामीण कलेक्टोरेट पहुंचे थे और उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन सौंपने वाले ग्रामीणों में अरेकेल सरपंच थानसिंग जगत, जामड़ी के पूर्व सरपंच उसतराम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। रास्ता बंद होने से चार गांव के सैकड़ों ग्रामीण प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि उक्त रास्ते से ग्राम कुड़ेकेल, जमड़ी, पोटापारा, मुड़पहार से लगे कुछेक गांव के ग्रामीण और स्कूली बच्चे आना-जाना करते हैं जिन्हें पुल पर बेरिकेडिंग लगाने के बाद सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को ले जाने के लिए वाहन गांव नहीं पहुुंच पाता जिससे उन्हें वाहन तक पहुंचाना पड़ता है।


अन्य पोस्ट