महासमुन्द
महासमुंद, 6 सितम्बर। कल सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 9 सितंबर के आगमन की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस संबंध में महासमुंद विधानसभा के चारों मंडलों की समीक्षा की गई। बैठक में विधानसभा प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री पूनम चन्द्राकर,पूर्व विधायक विमल चोपड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी, तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर, जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर, महासमुंद विधानसभा के चारों मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, पप्पू पटेल, श्याम सावरकर, धर्म पटेल, मण्डल महामंत्री प्रकाश शर्मा, मोती लाल साहू, ऐतराम साहू, प्रशान्त श्रीवास्तव, संदीप दीवान, संदीप घोष, प्रेम चंद्राकर, निरंजना शर्मा, कौशल्या बंसल, पार्वती साहू, उषा पाल, राजेश्वरी तिवारी, सीता टोडेकर,मधु साहू, सुनीता साहू, शुभ्रा शर्मा, सुधा साहू व हेमलता यादव के साथ अन्य मौजूद थे।