महासमुन्द
कालेजों की पूरक परीक्षाएं 7 को
04-Sep-2022 2:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,4 सितम्बर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में 7 सितंबर बुधवार को सुबह 10.30 बजे बीएससी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र व प्राणिशास्त्र की पूरक प्रायोगिक परीक्षा आयोजित है। इसके अंतर्गत शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद, शासकीय माता कर्मा महाविद्यालय महासमुंद, शांत्रीबाई कला व वाणिज्य महाविद्यालय महासमुंद, शासकीय महाविद्यालय आरंग, शासकीय महाविद्यालय बागबाहरा, शासकीय महाविद्यालय चिरको, शासकीय महाविद्यालय तेंदूकोना के पूरक परीक्षार्थियों को सम्मिलित होने की पात्रता दी गई है। परीक्षार्थी संबंधित विभाग में सुबह 10.30 बजे अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे