महासमुन्द
महासमुंद, 3 सितम्बर। व्यापारी को तीन साल पहले बेचे गए धान का राशि 3 लाख 67 हजार रुपये नहीं मिलने से परेशान ग्राम कन्हारपुरी विकास खंड बागबाहरा निवासी 65 वर्षीय किसान कांतिलाल साहू ने 20 जून 2022 को कीटनाशक सेवन कर लिया था जिसका बीते 24 तारीख मो मौत हो गई। किसान जुगनू चंद्राकर का कहना गै कि इसका मुख्य जिम्मेदार धान क्रेता व्यापारी और मंडी प्रशासन है।
पीडि़त किसान परिवार से मुलाकात कर किसान भुगतान संघर्ष समिति महासमुंद के संयोजक व जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर ने कहा कि मंडी प्रशासन और राईस मिल व्यापारी की मिलीभगत का खामियाजा किसान को अपने प्राण त्याग कर चुकाना पड़ रहा है। कृषि उपज मंडी अधिनियमों का खुलेआम उलंघन हो रहा है जिसके कारण अनुबंध हो चाहे सौदा पत्रक हो तौल के 24 घंटे तथा पांच दिन के भीतर खरीदार व्यापारी द्वारा उपज बेचने वाले किसान को करना होता है लेकिन मंडी प्रशासन इस मामले में चुप रहता है।