महासमुन्द
नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर
03-Sep-2022 4:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 सितम्बर। शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में नि:शुल्क कोविड.19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा अन्य ग्रामीणों को भी नि:शुल्क बूस्टर डोज लगाया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य बृजलाल पटेल ने अधिक से अधिक लोगों को कोरोनावायरस से सतर्क रहने व नियमित टीकाकरण से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना व रेडक्रॉस सोसायटी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहायक प्राध्यापक अंकित भोई, सपना प्रधान, नवीन कुमार साहू व मकरध्वज राणा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अन्य सहायक प्राध्यापक प्रविन्द कुमार पटेल, अजय कुमार भोई, कश्यप प्रधान, जितेश साहू व अनिल कुमार दीवान उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे