महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 सितम्बर। नगर में शांतिनाथ जैन मंदिर में आठ दिवसीय पर्वाधिराज पर्युषण पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बागबाहरा से पधारे स्वाध्यायी किशोर सराफ व मुंगेली से स्वाध्यायी सुरेंद्र पारख व महासमुंद के स्वाध्यायी पीयूष बैद द्वारा पर्यूषण पर्व के दौरान कल्पसूत्र का वाचन किया गया। साथ ही प्रतिदिन धर्म पर आधारित प्रश्नावली दी गई। जिसमें अधिक अंक लाने वाले का सम्मान किया जाएगा। आठ दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिवस पोथा जी की बोली का लाभ गौतम चंद कमल चंद लूनिया द्वारा लिया गया।
पर्यूषण पर्व के पांचवें दिन भगवान महावीर जन्म वाचन बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें नगर के सभी जैन धर्मावलंबियों ने विभिन्न बोलियों का लाभ लिया। पालना बोली का लाभ नेमीचंद, भंवरलाल, चंपालाल चोपड़ा परिवार ने लिया। पर्यूषण के अंतिम दिन संवत्सरी महापर्व के दिन बारसा का सूत्र वाचन किया गया। 84 योनियों से क्षमा याचना की गई और इस अवसर पर शाम को संवत्सरी प्रतिक्रमण के सभी श्रावक श्राविकाओं व बच्चों ने हिस्सा लिया। धर्म आराधना व तपस्या में सभी पुरुष महिलाएं व बच्चे अग्रणी रहे।
पर्यूषण पर्व पर समाज के बड़ों से लेकर बच्चों ने भी तपस्या किया। इसमें सुनीता कोठारी,कुमारी रिया गोलछा,संयम कोचर,मंजू भंसाली, आयुष लूनिया, अनीता लोढ़ा, अशोक बरडिया,नीता लूनिया,कुमारी अनुष्का चोपड़ा,आकांक्षा बोथरा,मिलाप भंसाली,मंजू बाफना,ओजस कोचर,खुशबू लोढा,करुणा बोथरा,कुमारी ईशा गोलछा,सुषमा गोलछा,कुमारी यशी गोलछा,उत्सव गोलछा, प्रखर बरड़ीया,मोनिका चौरडीया,श्रेयांश कोटडिया,उमा बाई लूनिया शामिल हैं।