महासमुन्द

महासमुंद जिला वनोपज यूनियन के प्रमोद अध्यक्ष
03-Sep-2022 2:17 PM
महासमुंद जिला वनोपज यूनियन के प्रमोद अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 सितंबर।
जिला लघु वनोपज संघ के 10 संचालकों ने शुक्रवार को अपना अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य समिति का प्रतिनिधि चुन लिया है। जिला वनोपज संघ के अध्यक्ष प्रमोद सेवन लाल चंद्राकर, उपाध्यक्ष अमर पिता सुकल साय नाग निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह  रविशंकर कश्यप छग राज्य लघु वनोपज सह संघ मर्यादित व भागीरथी छग राज्य सह संघ मर्यादित रायपुर के प्रतिनिधि चुने गए हैं।
 शुक्रवार को जिला लघु वनोपज संघ के पद का चुनाव शांतिमय ढंग से हुआ। चुनाव संपन्न होने के बाद सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण-पत्र दिया।

मालूम हो कि नामांकन प्राप्त नहीं होने के कारण सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी ओपी कोसरिया ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य प्रतिनिधियों का निर्वाचन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। नामांकन दाखिल करने का समय लगभग डेढ़ बजे तक था।

निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद चंद्राकर, उपाध्यक्ष के लिए अमर नाग और छग राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के लिए रविशंकर कश्यप और छग राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के लिए भागीरथी मार्कंडेय ने नामांकन दाखिल किया था।

एकल नामांकन होने से सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर ओपी कोसरिया ने सभी चयनित पदाधिकारी को निर्वाचित घोषित किया।
इस तरह वनोपज संघ में जिलाध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर को उपाध्यक्ष अमर नाग, संचालक सेत कुमार, रतनलाल बंजारे, पंको प्रधान, सुकांति बरिहा, नैन सिंह ठाकुर, श्रीलाल बरिहा, रामजी ध्रुव और बसंत सिन्हा शामिल है। वहीं रविशंकर कश्यप व भागीरथी मार्कडेय को राज्य व सहकारी समिति का प्रतिनिधि चुना गया है।

गौरतलब है कि वनोपज संघ के पदाधिकारी वन परिवार व हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाते है। साथ ही वनधन की खरीदी भी डॉयरेक्ट करते हैं, ताकि हितग्राही दलालों से बचे और उचित मूल्य में उनके वनोपज की खरीदी कर सकें। महासमुंद जिले में 75 समितियां है। ये तेंदूपत्ता के अलावा अन्य वनोपज की भी खरीदी करते हैं।
 


अन्य पोस्ट