महासमुन्द

जिला वनोपज युनियन का चुनाव कल: 21 अभ्यर्थी मैदान में
26-Aug-2022 3:40 PM
जिला वनोपज युनियन का चुनाव कल: 21 अभ्यर्थी मैदान में

महासमुंद, 26 अगस्त। जिला वनोपज मंडल के सदस्यों का चुनाव कल 27 अगस्त को जिला वनरक्षक प्रशिक्षण कार्यालय में होगा। मंडल सदस्यों के चुनाव के लिए 21 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हंै। सदस्य मंडल के चुनाव के बाद ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। इनके चुनाव की तिथि 27 सितंबर निर्धारित है। कहा जा रहा है कि जिला वनोपज मंडल के सदस्यों के लिए 21 अभ्यर्थी मैदान में हैं लेकिन मात्र 10 ही लोग मंडल का सदस्य बनेंगे। जानकारी मुताबिक मंडल सदस्य की 10 सीटें हैं। इसमें 5 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। इसी प्रकार अनुसूचित जन जाति वर्ग में 3, अनुसूचित जाति में 1, अन्य पिछड़ा वर्ग में 1 पद आरक्षित है। इस चुनाव के चुनाव अधिकारी अपर कलेक्टर ओपी कोसरिया हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी आशीष दीवान ने बताया कि चुनाव को लेकर सारी तैयारियां हो गई है। सभी अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।

मालूम हो कि जिला वनोपज सहकारी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए 23 अभ्यर्थियों ने 17 अगस्त को नामांकन भरा था। बीते 19 अगस्त तक नाम वापसी का समय था। इस दौरान 2 अभ्यर्थी भागीरथी मार्कडेय व रविशंकर कश्यप ने वापस ले लिया था। इसके बाद मैदान में 21 लोग शेष थे। नाम वापसी के बाद अब वनोपज समिति के चुनाव में मनोरंजन बरिहा, माधोराम, मोहनलाल, पिताम्बर विश्वकर्मा,  नारायण, शैलेन्द्री दीवान, लोभनी, हितेश चंद्राकर, भूखन, निराकार, छन्नू लाल, प्रमेाद चंद्राकर, रतनलाल बंजारे, सेत कुमार,सुकांती, पंको प्रधान, रामजी ध्रुव, नैनसिंह ठाकुर, अमर नाग, बसंत सिन्हा तथा श्रीलाल के बीच चुनाव होगा।


अन्य पोस्ट