महासमुन्द
विश्वनाथ पाणीग्रही भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष बने
26-Aug-2022 3:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अगस्त। वर्षों से रेल यात्रियों व रेल उपयोगकर्ताओं की समस्याओं के लिए प्रयासरत सामाजिक कार्यकर्ता व इंडियन रेलवे के संबलपुर डिविजन डीआरयूसीसी मेंबर डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही को राष्ट्रीय स्तर पर रेल यात्रियों की सुविधाओं की वृद्धि व समस्याओं के निदान के लिए गठित भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष व जेडआरयूसीसी उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज रेल मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य डॉ प्रदीप कुमार तिवारी ने विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया है। डॉ. विश्वनाथ पाणिग्रही ने राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण समिति में अपने मनोनयन के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अध्यक्ष डॉ प्रदीप तिवारी का आभार व्यक्त किया और रेल यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय रेलवे व रेल उपयोगकर्ताओं के बीच कड़ी बनकर काम करने की बात कही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे