महासमुन्द
महासमुंद पुलिस अधीक्षक ने ली कोटवारों की बैठक
26-Aug-2022 3:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
हासमुंद, 26 अगस्त। जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कल गुरूवार को जिले के समस्त ग्राम कोटवारों की बैठक ली और ग्रामों की समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने ग्राम कोटवारों को उनके कार्य तथा पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही व दायित्वों के सबन्ध में बताया।
कोटवारों से गांवों में बाहर से आये व्यक्तियों की मुसाफिरी रजिस्टर दर्ज करने, कोटवारी रजिस्टर अद्यतन करने एवं गांव में किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना होने पर तत्काल थाना व चौकी में सूचना देने, गांव के माहौल पर नजर रखने, बदमाश व्यक्तियों पर नजर रखने व गांवों में आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के बारे में विस्तृत चर्चा की।
उक्त बैठक में जिले के बारह थानों व पांच चौकी से 400 से अधिक कोटवार उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


