महासमुन्द

जिला गांड़ा समाज की एकदिवसीय सामाजिक सभा आहूत
25-Aug-2022 4:17 PM
जिला गांड़ा समाज की एकदिवसीय सामाजिक सभा आहूत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 अगस्त।
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं नवनियुक्त प्राताध्यक्ष किस्मतलाल नंद के मुख्य आतिथ्य, जिलाध्यक्ष केआर मुकर्जी की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकुमार मोंगरे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मोहन कुलदीप, जिला सचिव बंशी तांडी, वरिष्ठ सदस्य मोहन पांडे, उदयराम मोंगरे, महासमुंद अध्यक्ष मदन भारती, बागबाहरा अध्यक्ष हीराराम नेताम के विशिष्ट आतिथ्य में जिला गांड़ा समाज का एकदिवसीय सामाजिक सभा नयापारा महासमुंद स्थित सामाजिक भवन में हुआ।

सभा में परिक्षेत्रों तथा ब्लॉक पदाधिकारियों के कार्यकाल समाप्त हो जाने से चुनाव सम्पन कराने के नियमों पर व्यापक चर्चा हुई। समीक्षा बैठक में सामाजिक हितों में किए गए कार्यों और सामाजिक आयोजनों का सिलसिले वार प्रस्तुत किया गया। विशेष अतिथि मोहन कुलदीप, उदयराम मोंगरे ने सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता की वकालत करते हुए सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की।

नगर अध्यक्ष भागवत जगत भूमिल ने भी वर्तमान समय में सामाजिक जागरण व एकता की आवश्यकता पर जोर देते हुए मिलकर चलने की नसीहत दी। जिलाध्यक्ष केआर मुकर्जी ने उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए जिला इकाई द्वारा सामाजिक हित में गए कार्यों एवं सामाजिक आयोजनों का सिलसिलेवार ब्यौरा प्रस्तुत किया।

महासमुंद ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के प्रजातांत्रिक चुनाव हेतु 28 अगस्त को निर्धारित करते हुए चुनाव अधिकारी तथा पर्यवेक्षक के नामों की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी नंदकुमार मोंगरे एवं साथी, भागवत जगत तथा मोहन कुलदीप स्थानीय पर्यवेक्षक तथा जिलाध्यक्ष केआर मुकर्जी, प्रांतांध्यक्ष केएल नंद केन्द्रीय पर्यवेक्षक बनाए गए। अपने उद्बबोधन में मुख्य अतिथि नंद ने मिलजुलकर समाज हित में अफवाहों से ऊपर उठकर चलने व रहने की बात कही।


अन्य पोस्ट