महासमुन्द

सी मार्ट के पूर्ण संचालन के लिए निविदा 9 तक आमंत्रित
25-Aug-2022 4:11 PM
सी मार्ट के पूर्ण संचालन के लिए निविदा 9 तक आमंत्रित

महासमुंद, 25 अगस्त। गांव में बनने वाले छोटे, बड़े सभी उत्पादों को एक छत के नीचे लाने के लिए जिला मुख्यालय महासमुंद में सी.मार्ट स्टोर की शुरूआत हो गई है।
राज्य शासन की विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत संचालित महिला स्व सहायता समूहों, शिल्पियों, बुनकरों, दस्तकारों, कुम्भकारों अन्य पारंपरिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों का समुचित मूल्य सुनिश्चित करने हेतु इनकी व्यावसायिक ढंग से मार्केटिंग करने हेतु सी.मार्ट के माध्यम से उत्पादों के विक्रय एवं सी मार्ट के पूर्ण संचालन के लिए निजी संचालक, प्राइवेट पार्टनर के चयन हेतु इच्छुक संस्थाओं, फर्मों से रूचि की अभिव्यक्ति 9 सितम्बर 2022 अपराह्न 3 बजे तक आमंत्रित की गई है। निविदा इसी दिन 4 बजे से खोली जाएगी।

नियम एवं शर्तों के लिए विस्तृत जानकारी जिला पंचायत महासमुंद के सूचना पटल पर एवं महासमुंद जिले की वेबसाईट पर अवलोकन किया जा सकता है।
मालूम हो कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित गौठानों में महिला स्व सहायता समूह को उनके उत्पादकों के लिए बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश सी.मार्ट स्टोर खोले जा रहे हैं। इससे देशी उत्पादों को शहरों में बड़ा बाजार मिलेगा और स्व सहायता समूह की महिलाओं को मुनाफा होगा और उनकी आर्थिक स्थिति भी और बेहतर होगी। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सी.मार्ट खोले जा रहे हैं। इसे लेकर लोगों में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है।


अन्य पोस्ट