महासमुन्द

फार्मासिस्ट के सूने मकान से साढ़े 3 लाख की चोरी
24-Aug-2022 3:40 PM
फार्मासिस्ट के सूने मकान से साढ़े 3 लाख की चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 अगस्त।
महासमुंद शहर से लगे पॉश कालोनी स्थित एक सूने मकान से अज्ञात चोरों ने निजी अस्पताल के फ ार्मासिस्ट के यहां प्रवेश कर साढ़े तीन लाख रुपए की चोरी की।  घटना 20 व 21 अगस्त के दरम्यानी रात की बताई जा रही है।
22 तारीख को जब प्रार्थी घर पहुंचा तो उसे चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। 22 अगस्त की देर शाम पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ  मामला दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 16 त्रिमूर्ति कॉलोनी निवासी जितेन्द्र सोन निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट का काम करता है। 20 अगस्त शाम 7 बजे घर में ताला लगाकर टिकरापारा रायपुर पारिवारिक काम से गया था। 21 अगस्त अपराह्न 3.45 बजे वापस घर आया तो की मेन गेट का ताला टूटा हुआ और गेट खुला मिला। घर अंदर जाकर देखा तो पीछे का दरवाजा भी खुला हुआ था। कमरा अंदर गए तो आलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे नकदी रकम 2 लाख 70 हजार, सोने का चेन, नेकलेस, लॉकेट, ताबीज, अंगूठी व चांदी की पायल, बिछिया, मूर्ति आदि सहित गुल्लक में रखे नकदी रकम 80 हजार कुल 3 लाख 50 हजार चोरी हो चुके थे।
 


अन्य पोस्ट