महासमुन्द

गौठान में चोरी
24-Aug-2022 3:35 PM
गौठान में चोरी

महासमुंद, 24 अगस्त। कुलिया ग्राम पंचायत के गोठान में अज्ञात चोरों ने प्रवेश कर वहां रखे जाली व वर्मी खाद को चोरी कर लिया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।  पुलिस के अनुसार ग्राम कुलिया निवासी लक्ष्मीचंद यादव वर्तमान में गौठान समिति का अध्यक्ष ।

उनके द्वारा गांव के गौठान के पास निर्मित एसएलडब्ल्यू शेड के गौठान के लिए रखे गए जाली तार एवं वर्मी खाद की अज्ञात चोरों ने 20अगस्त  रात को चोरी कर लिया है। उन्होंने पुलिस को चोरी हुई सामान जाली तार अनुमानित मात्रा 805 किलोग्राम जिसकी राशि 62 हजार 797 व वर्मी खाद 360 किलोग्राम राशि 3600 रुपए बताई है।


अन्य पोस्ट