महासमुन्द

पुलिस जवान की चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद
24-Aug-2022 3:11 PM
पुलिस जवान की चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद

आरोपी से चोरी की एक और मोटरसाइकिल, मोबाइल बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 अगस्त।
पुलिस जवान की चोरी गई मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद कर ली है। आरोपी से चोरी की एक और मोटरसाइकिल व  मोबाइल बरामद की गई है।
कल 23 अगस्त को थाना पिथौरा में पदस्थ सैनिक क्रमांक 136 राजेश चौबे को शराब मुलाहिजा रिपोर्ट प्राप्त करने आबकारी कार्यालय पिथौरा भेजा गया था। अपने मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर क्रमांक करीबन 11.40 बजे कार्यालय के बाहर  खड़ी कर आबकारी कार्यालय अंदर रिपोर्ट प्राप्त करने गया। कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो उसका मोटरसाइकिल नहीं था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। आसपास पता तलाश किया तो पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 193-2022 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान थाना पिथौरा से पृथक-पृथक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता तलाश किया गया। आरोपी सूरज यादव (19) निवासी बागड़ पारा वार्ड नंबर 14 पिथौरा के कब्जे से चोरी की गई उपरोक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।

आरोपी सूरज यादव से गहन पूछताछ करने पर उसने पिथौरा से ही एक अन्य मोटरसाइकिल , 2 मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की मोटर साइकिल पैशन प्रो, 1 मोबाइल आरोपी के पास से बरामद किया गया है। एक मोबाइल बरामद करना शेष है। इस प्रकार आरोपी सूरज यादव के कब्जे से 2 मोटर साइकिल व 1 मोबाइल बरामद किया गया है।


अन्य पोस्ट