महासमुन्द
हमर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत बिरकोनी में दीवार लेखन
24-Aug-2022 2:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 अगस्त। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में हमर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम के संयोजक सांस्कृतिक प्रभारी लक्ष्मण मानिकपुरी के मार्गदर्शन में बच्चों एवं शिक्षकों ने दीवार लेखन किया। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा 20 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रदेश के सभी स्कूलों में हमर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसके अंतर्गत द्वितीय दिवस शिक्षकों एवं बच्चों के द्वारा स्वतंत्रता एवं देशभक्ति से संबंधित नारों का दीवार लेखन ग्राम पंचायत बिरकोनी में अनुमति लेकर किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता शैलेंद्र पटले, कन्हैया लाल साहू, लताराजन, गीता दासरवार, रंजीता दुबे, तारामती साहू, रिचा पांडेय, लक्ष्मण मानिकपुरी, मेमन चंद्राकर, सौरव साहू, सुमन साहू, ढालू साहू एवं बच्चे उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे