महासमुन्द

चलित थाना : महिला सुरक्षा व अभिव्यक्ति एप, नशा मुक्ति की जानकारी दी
23-Aug-2022 6:43 PM
चलित थाना : महिला सुरक्षा व अभिव्यक्ति एप, नशा मुक्ति की जानकारी दी

महासमुंद, 23 अगस्त। महासमुंद जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर जिले के ग्राम चिरको  में चलित थाना कार्यक्रम का आयोजन कर थाना प्रभारी पटेवा निरीक्षक गोपाल धुर्वे, दरबारी राम तारम, प्रधान आरक्षक यशवंत मन्नाडे ने ग्रामवासियों को कानून संबंधी जानकारी व थाना से हर सम्भव मदद, डायल 112, ठगी, यातायात आदि विभिन्न जानकारी दी। गांव वालों को सहयोग हेतु आश्वस्त किया गया। महिला सुरक्षा व अभिव्यक्ति एप, नशा मुक्ति की जानकारी दी गई।

बाल संरक्षण, शिक्षा, स्वच्छता, मोबाईल के उपयोग और होने वाले दुरुपयोग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच ग्राम पंचायत चिरको, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटवार, महिला समूह एवं थाना स्टाफ  के साथ-साथ ग्राम के काफी संख्या में महिला-पुरुषों का सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट