महासमुन्द

पुलिस जन चौपाल
23-Aug-2022 6:42 PM
पुलिस जन चौपाल

महासमुंद, 23 अगस्त। जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर ग्राम लक्ष्मीपुर में पुलिस जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को इस दौरान पॉक्सो एक्ट, सायबर क्राइम, बैंक फ्राड, यातायात नियम, गुड टच, बैड टच, अभिव्यक्ति एप्प की जानकारी दी गई।
 
ग्रामीणों से आपराधिक कृत्य के बारे में बिना डरे पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया गया। किसी ज्ञात या अज्ञात व्यक्ति द्वारा परेशान करने पर पुलिस थाना को सूचना देने का मोबाइल नंबर दिया गया साथ ही डायल 112 का महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।


अन्य पोस्ट