महासमुन्द

देवार मुहल्ले में बाल संस्कार शाला
22-Aug-2022 7:15 PM
देवार मुहल्ले में बाल संस्कार शाला

महासमुंद, 22 अगस्त। विश्व हिंदू परिषद महासमुंद की दुर्गावाहिनी द्वारा बाल संस्कार शाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुभाष नगर देवार पारा में आयोजित किया गया। जिसकी शुरुआत पार्षद मुन्ना देवार व वीएचपी जिला मंत्री अखिलेश लूनिया ने भारत माता के छायाचित्र पर दीप जलाकर किया।

इस संस्कारशाला में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा के माध्यम से मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास किया जाएगा। इस दौरान दुर्गा वाहिनी के विभाग संयोजिका वंदना सेन, जिला संयोजिका अदिति चंद्राकर, दीपाली अग्रवाल, अन्नू दिवान, तनूजा सेन, लक्ष्मी साहू, कशिश पटेल, रितिका बघेल, कल्याणी, विहीप के जिला सहमंत्री धनेंद्र चंद्राकर, वार्ड वासी दुल्ला भैया व उत्तम वर्मा के साथ अन्य मौजूद रहे।

 


अन्य पोस्ट