महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 अगस्त। बीते 19 अगस्त को जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि के जन्मदिवस को कांग्रेस जनों ने अपने-अपने तरीके से मनाया कांग्रेस भवन में विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर की उपस्थिति में विशाल केक काटकर ढोल नगाड़ों के साथ जन्मदिन मनाया गया। अध्यक्ष डा.र्रश्मि ने अपने जन्मदिन की शुरुआत गंधेश्वर महादेव शिरपुर में पूजा अर्चना के साथ की। इसके बाद झलप, पटेवा,सिरपुर ब्लाक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं,तुमगांव, गृहग्राम बिमचा में कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर,बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर,पूर्व विधायक मकसूदनलाल चंद्राकर, महिला बाल विकास आयोग की सदस्य अनिता रावटे, महिला नागरिक बैंक के अध्यक्ष अरुण शुक्ला, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांगस उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, खिलावन साहू, रवि निषाद, रवि कश्यप समेत जिले बर के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाईयां दी। जिलाध्यक्ष ने अपना जन्म दिवस दिव्यांग जनों से उनके आवास पर जाकर उनके साथ केक काटा। उनके जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की ओर से टेलिफोनिक बधाई का सिलसिला लगातार जारी रहा। मोबाइल के माध्यम से बधाई देने वालों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, सांसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव, वन निगम के अध्यक्ष विधायक देवेंद्र बहादुर, सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल आदि ने मोबाइल पर जिलाध्यक्ष को जन्मदिन पर बधाई दी।
इसके अतिरिक्त प्रदेश के नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई संदेश प्रेषित किया।