महासमुन्द
महानदी तट पर गंगा आरती में हजारों शामिल
09-Aug-2022 3:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 अगस्त। सिरपुर के गंधेश्वरनाथ मंदिर सामने बह रही महानदी के तट पर आयोजित दिव्य गंगा आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर पहली बार इसका आयोजन हुआ। इसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। आरती में उदघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। नगर पुरोहित पंडित पंकज तिवारी व विद्वान पंडितों के सानिध्य में मुख्य यजमान चंद्राकर दंपत्ति ने दिव्य आरती की। गंगा आरती को लेकर गंधेश्वर नाथ मंदिर ट्रस्ट कमेटी सिरपुर, अतिरुद्रात्मक महायज्ञ समिति सिरपुर व बोलबम सेवा समिति द्वारा दीपक की व्यवस्था की गई थी।
गंगा आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम में कांशी व बनारस जैसा नजारा दिखा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे