महासमुन्द

समझौता नहीं करने पर युवक को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
08-Aug-2022 3:46 PM
समझौता नहीं करने पर युवक को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अगस्त।
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अमावश मेें केस में समझौता नहीं करने की बात को लेकर युवक को दो ग्रामीणों ने जान से मारने की धमकी दी वहीं गांव से बाहर निकालने की बात कही है।

इस पर डरे सहमे युवक ने इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों  आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम अमावश निवासी जगदीश टंडन खेती किसानी के साथ-साथ सब्जी बेचने का काम करता है। 3-4 साल पहले गांव के छबि, बिक्कू, डोमेश की लड़ाई हुई थी। इसका मामला न्यायालय में चल रहा है। जिसके संबंध में शनिवार सुबह छबि, बिक्कू, डोमेश के पिता जगत टंडन व उनके चाचा जगदीश टंडन ने केस समझौता कराने के लिए मीटिंग बुलाई थी। लेकिन प्रार्थी मीटिंग में मैं बाद में देखूंगा बोलकर वहां से चला गया। कुछ समय बाद जगत टंडन व जगदीश टंडन दोनों एक राय होकर गांव में ही उससे मिले और कहा कि समझौता नहीं करेगा तो जान से मार देंगे और गांव से निकाल देंगे।


अन्य पोस्ट