महासमुन्द

महासमुंद जिले में प्रिकाशन डोज
07-Aug-2022 8:29 PM
महासमुंद जिले में  प्रिकाशन डोज

महासमुंद, 7 अगस्त। महासमुंद जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से शुरू हुए नि:शुल्क कोरोना टीका प्रिकॉशन डोज अभियान के तहत लगभग 25 फीसदी लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाई गई है। इस अभियान के तहत महासमुंद जिले में 782792 लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाया जाना है। जिसमें से लगभग 1 लाख 72 हजार लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 12.14 आयु वर्ग के लगभग 85 फीसदी को पहला और लगभग 57 फीसदी को दूसरा डोज लगा लिया गया है। साथ ही 15.17 आयु वर्ग के 75 फीसदी किशोरों को पहली डोज और 65 फीसदी को दूसरी डोज लगाई गई है।

जानकारी अनुसार बीते 15 जुलाई से पहले जिले के 1लाख 18 हजार 546 लोगों को ही नि:शुल्क कोरोना टीका का प्रिकॉशन डोज लगाई जानी थी। इसमें 8951 हेल्थ वर्कर, 6058 फ्रंटलाइन वर्कर और 1 लाख 03 हजार 537 लोग 60 से अधिक आयु वर्ग के थे। फ्रंट लाइन वर्कर में लगभग 97 फीसदी को प्रिकॉशन डोज और लगभग 115 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर को प्रिकॉशन डोज लगाया गया है। वहीं 18 प्लस से अधिक आयु वर्ग में लगभग 25 फीसदी को कोरोना टीके की प्रिकॉशन डोज लगा ली गई है।  बुधवार को 27 संक्रमितों की पहचान हुई और गुरूवार को 10 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

इन दो दिनों में कुल 51 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं 35 संक्रमित बुधवार को और 16 गुरूवार को स्वस्थ हुए हैं। इसी के साथ गुरूवार तक जिले में एक्टिव केस की संख्या 165 थी। वहीं गुरूवार को मिले संक्रमितों की दर 1.29 फीसदी रही। गुरूवार को स्वास्थ्य टीम ने 774 सैंपल की जांच की, जिसमें सिर्फ 10 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।)
 


अन्य पोस्ट