महासमुन्द
पुजारी से मारपीट
07-Aug-2022 7:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 7 अगस्त। शहर के वार्ड क्रमांक 13 में रहने वाले व्यक्ति ने मंदिर के एक पुजारी की जमीन विवाद की बात को लेकर पिटाई कर दी। पुलिस ने पिटाई करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 13 पंजाबी पारा निवासी सुरेन्द्र दास महाराज हनुमान मंदिर में पूजा पाठ कर अपने परिवार के साथ जीवन यापन करता है। 5 अगस्त शाम 8.30 बजे गुरूद्वारा के पीछे स्थित किराना स्टोर्स में सामान लेने गया था। करीब 8.45 बजे वार्ड मोहल्ले का रोमी गुरुदत्ता पिता दुकान के पास आया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उनका सुरिन्दर सिंह चावला के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। उनकी जमीन पर आरोपी ने हेराफेरी की है कहकर मारपीट की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे