महासमुन्द
महुआ शराब के साथ एक बंदी
07-Aug-2022 5:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 7 अगस्त। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 झलप ढाबा के पास एक युवक को पटेवा पुलिस ने महुआ शराब परिवहन करते हुए पकड़ा है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार झलप पेट्रोल पंप के पास पटेवा पुलिस की टीम खड़ी थी। उस समय मुखबिर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति एक काला रंग की स्कूटी क्रमांक सीजी 06 जीवी 3277 में अवैध रूप से महुआ शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना पर टीम ने झलप से सोनासिल्ली एनएच 53 मार्ग पर घेराबंदी कर ग्राम सोनासिल्ली निवासी समारू सेन को हिरासत में लिया। उसके पास जरिकेन में 10 व 5 लीटर महुआ शराब मिला, जिसे जब्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे