महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 अगस्त। नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग व पार्षदों ने गुजरात से लौटे नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव कुमार डहरिया से स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर कल शनिवार को मुलाकात की। नगर पालिका के नियमित व प्लेसमेंट कर्मचारियों के दो माह से वेतन और फिल्टर प्लांट जल शुद्धिकरण के लिए आवश्यक सामग्री क्रय करने के लिए 5 करोड़ की मांग की। जिस पर नगरीय प्रशासन मंत्री ने तत्काल राशि की स्वीकृति दी।
नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, पार्षद शोभना यादव, कुमारी बाई देवार, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, कलार समाज के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिन्हा, सती चंद्राकर, पूर्व पार्षद दशोदा ध्रुव, पूर्व जनपद सदस्य गिरधर आंवड़े, पूर्व उप सरपंच डायमंड कोसरे, लता कैलाश चंद्राकर माना एयरपोर्ट पर नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिवकुमार डहरिया में मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा और अपनी मांग रखी। इसे देखते हुए मंत्री ने तत्काल पांच करोड़ रुपए की स्वीकृति दी। जिस पर सभी ने हर्ष जताया।