महासमुन्द
किसान नेता को जान से मारने की धमकी, तीन पर मामला दर्ज
05-Aug-2022 7:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 अगस्त। भाजपा किसान नेता चैनू साहू को जान से मारने की धमकी देने वाले तीन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस मामले में तुमगांव थाना प्रभारी विनोद शर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के बाद साक्ष्य मिलते ही आरोपियों की गिरफ्तारी करेंगे। उन्होंने बताया कि दीपक व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ग्राम कौंआझर निवासी रमवेश कुमार विश्वकर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में एनएच.53 रोड किनारे चल रहे सत्याग्रह में चौकीदारी करता है और उसे जान से मारने की धमकी दी गई है।
मालूम हो कि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं पर सिरपुर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे