महासमुन्द
महासमुंद, 30 जुलाई। जिले में गुरुवार को सिर्फ 127 कोरोना सैंपल की जांच हुई, जिसमें सिर्फ 4 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। वहीं गुरुवार को 14 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं, इसी के साथ जिले में अब एक्टिव संक्रमितों की संख्या 159 हो गई है।
ज्ञात हो कि जिले में पिछले रविवार से कम कोरोना सैम्पल की जांच हो पा रही है। रविवार से गुरुवार तक 3 सौ से अधिक सैम्पल की जांच नहीं हो पा रही है। पिछले 26 जुलाई को 392 सैम्पल की जांच में अब तक का सर्वाधिक 35 संक्रमित मिले थे।
जून से लेकर अब तक महासमुंद में कुल 307 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इनमें जून माह में सिर्फ 21 संक्रमित ही शामिल हैं। बाकी के 286 संक्रमित जुलाई माह के 278 दिनों में मिले हैं। जिले में लगातार मरीज मिलने के बाद भी लोगों में जागरूकता नहीं आ पाई है। बाजार में लोग अब भी बिना मास्क घूम रहे हैं।