महासमुन्द
महासमुंद, 30 जुलाई। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में डेढ़ लाख से निर्मित होने वाली कांक्रीटीकरण सडक़ का नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने वार्ड पार्षद अनिता साव की मौजूदगी में भूमि पूजन किया। इस दौरान पालिका के श्री चंद्राकर ने कहा कि लोकहित व नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मूलभूत कार्यों को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री डा.शिवकुमार डहरिया एवं संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर के अथक प्रयास से आम जनता की सुविधाओं के लिए राशि मुहैया कराई जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार सहित नगर पालिका का वार्डों में सडक़, पानी, बिजली और सफाई की बेहतर व्यवस्था देने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर पार्षद अमन चंद्राकर, देवीचंद राठी, राजेंद्र चंद्राकर, विजय साव, नेहरू नेताम, पूर्णिमा साहू, सतरुपा चंद्राकर, कल्याणी चंद्राकर, देवकी चंद्राकर, उषा दुबे, पुष्पा साहू, सेवती महानंद, मंजू साहू, चंपा चंद्राकर, देवकी देवांगन, राखी ठाकुर, बुद्धा बाई मंडावी, सती सेन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।