महासमुन्द
ब्रेक मारते महिला वाहन से गिरी, मौत
30-Jul-2022 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 जुलाई। पुलिस के अनुसार ग्राम बरेकेल बसना निवासी कैलाश पारेश्वर ने बताया कि सडक़ हादसे में ग्राम बरेकेल बसना निवासी उनकी चाची देवमोती पारेश्वर45 साल की मौत हो गई। प्रार्थी 19 जुलाई को अपने रिश्ते में चाची देवमोती पारेश्वर अपने भाई नामदेव नेताम के साथ बाइक से ग्राम बरेकेल से पचपेड़ी जा रहे थे। बाइक को नामदेव नेताम चला रहा था। आरंगी के पास अचानक ब्रेक मारने से देवमोती पारेश्वर गिर गई। डायल 112 में सीएचसी बसना लाए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे