महासमुन्द
घर की बाड़ी में शराब: महिला गिरफ्तार
29-Jul-2022 3:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 जुलाई। घर के बाड़ी में शराब छुपाकर रखने वाली एक महिला से पुलिस ने 25 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। इसकी कीमत 5
हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने महिला को अवैध शराब बिक्री के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम घोंच का है। तेंदूकोना पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घोंच निवासी देवकी तांडे अपने घर बाड़ी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिए रखी है। मुखबीर की निशानदेही पर टीम ने देवकी के घर बाड़ी ग्राम घोंच पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को देवकी के घर के बाड़ी से पांच झिल्ली में 5-5 लीटर महुआ शराब जब्त किया। पुलिस ने अवैध शराब मामले में देवकी तांडे (39) को गिरफ्तार किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे