महासमुन्द

मांगों को लेकर भाजयुमो ने बागबाहरा एसडीएम दफ्तर घेरा
28-Jul-2022 5:08 PM
मांगों को लेकर भाजयुमो ने बागबाहरा एसडीएम दफ्तर घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 जुलाई।
बागबाहरा भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कल बुधवार को अपनी मांगों को लेकर बागबाहरा एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर के नेतृत्व में खल्लारी विधानसभा के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ  युवाओं को ठगने का आरोप लगाते हुए घेराव में शामिल हुए और राज्य सरकार के  खिलाफ  जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के युवाओं को रोजगार और सरकार के वादे के मुताबिक 2500 रुपए

प्रति माह के हिसाब से बेरोजगारी भत्ता का भुगतान करने की मांग किया।
 भाजयुमो के प्रदर्शन को देखते हुए यहां पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बावजूद इसके कार्यकर्ता पहले बेरिकेड को पार करते हुए  कार्यालय परिसर के अंदर बने दूसरे बैरिकेड तक जा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर भाजयुमो छग के युवाओं के हितों के लिए 24 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश सह प्रभारी संजूनारायण ठाकुर, भाजयुमो रायपुर संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, खल्लारी पूर्व विधायक प्रीतम सिंह दीवान, जिला पंचायत सदस्य अल्का चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष भाजपा मोनिका साहू,भाजयुमो जिला प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव, बागबाहरा मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू आदि शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट