महासमुन्द

अलग-अलग सडक़ दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल
28-Jul-2022 3:17 PM
अलग-अलग सडक़ दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

महासमुंद, 28 जुलाई। पटेवा चिरको एनएच-53 के पास कल बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में पति पत्नी सवार थे। जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने इलाज के लिए दंपति को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार रायपुर निवासी विष्णु पटेल व उसकी पत्नी मालती पटेल दोनों अपनी कार क्रमांक सीजी 04 एनई 9931 से बसना जा रहे थे। चिरको पड़ाव के पास पहुंचे थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और आगे जाकर पलट गई।

एक अलग घटना में बसना क्षेत्र में ही एनएच-53 के किनारे स्थित ग्राम पौंसरा में स्कूल के सामने अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक में सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पौंसरा निवासी श्याम सिदार ने थाने में एफआईआर दर्ज कराया है कि मंगलवार को उसका भतीजा रोहित कुमार अपने साथी शिवलाल, श्रीधर पटेल व संजय पटेल के साथ सामान लेने बिहारी ढाबा चौक बाइक में जा रहे थे। एनएच. 53 ग्राम पौंसरा स्कूल के सामने पहुंचे थे कि सरायपाली तरफ  से आ रहे एक ट्रक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। रोहित के सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं शिवलाल, श्रीधर पटेल व संजय पटेल भी घायल हुए। रोहित कुमार को प्राइवेट वाहन से सीएचसी बसना ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
 


अन्य पोस्ट