महासमुन्द

भोरिंग स्कूल में बच्चों की नेत्र जांच
27-Jul-2022 5:00 PM
भोरिंग स्कूल में बच्चों की नेत्र जांच

महासमुंद, 27 जुलाई। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव के डॉ मिलन भदौरिया एवं सरोज मिश्रा द्वारा 319 बच्चों का चेक कर आंख से सम्बंधित सुरक्षा के उपाय एवं आई ड्राप देकर आंखों की जांच की गई। एकलव्य विद्यालय में स्वास्थ्य टीम आकर बच्चों की जांच एवं टीका लगा कर स्वास्थ्य से सम्बंधित सुरक्षात्मक उपाय बताया। इस दौरान बच्चों को खानपान एवं दिनचर्या सुव्यवस्थित करने मार्गदर्शन के लिए प्राचार्य तुलेन्द्र कुमार सागर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव के स्वास्थ्य स्टाफ  मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट