महासमुन्द

खेड़ीगांव में ग्रामीण का घर जलकर राख
27-Jul-2022 4:54 PM
खेड़ीगांव में ग्रामीण का घर जलकर राख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 जुलाई
। खेड़ीगांव के एक ग्रामीण के घर में मंगलवार शाम को अचानक आग लग गई। आग बहुत जल्दी से फैल गई, जिसके चलते घर के सभी सामान जलकर खाक हो गए।
 घर के अंदर पैरा रखा हुआ था, जिसके कारण आग और तेजी से फैल गई। वहीं घर की छत टीन शेल्टर के होने के चलते ग्रामीण भी आग बुझाने में काफी मशक्कत करते रहे। यह घटना गांव के शिवकुमार पांड़े के घर लगी।

आगजनी की घटना से निपटने के लिए दमकल विभाग में संपर्क किया गया। लेकिन पिथौरा का दमकल वाहन खराब होने के कारण जिला मुख्यालय से दमकल वाहन रवाना हुई। जो समय पर नहीं पहुंच पाई। हालांकि मामले की सूचना पर तत्काल तेंदूकोना थाना प्रभारी व बुंदेली चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। वहीं घर के आसपास के मकानों में आग न लगे, इसके लिए ग्रामीण पानी से आग बुझाने की कोशिश करते रहे।
 


अन्य पोस्ट