महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 जुलाई। बीते 21 जुलाई को पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे के निर्देशानुसार एवं एसडीओपी कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने हमर पुलिस हमर संग के तहत थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के ग्राम पंचायत सालडबरी में चलित थाने का आयोजन किया गया।
चलित थाना में ग्राम सालडबरी के ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग, महिला समिति के सदस्य उपस्थित थे। इस चलित थाने में मोबाईल, एटीएम से धोखाधड़ी, डायल 112, सायबर संबंधी ठगी से बचने के संबंध में जानकारी दी गई।
ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी,महिला संबंधी अपराध की जानकारी, अवैध शराब एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक रहने की समझाईश दी गई। महिलाओं-छात्राओं को अभिव्यक्ति एप से अवगत कराते हुए इसके इस्तेमाल के बारे में अवगत कराया गया।