महासमुन्द

व्यापारी एकता मंच के फिर से अध्यक्ष बने अनूप
23-Jul-2022 4:41 PM
व्यापारी एकता मंच के फिर से अध्यक्ष बने अनूप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 23 जुलाई।
नगर में सेवा कार्यो के लिए मशहूर व्यापारी एकता मंच का गुरुवार को टाउन हॉल में पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठन में एक बार पुन:  अनूप अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया।।
विगत कोरोना काल मे परेशान व्यापारियों ने समस्याओं के निराकरण हेतु व्यापारी एकता मंच का गठन किया था।इसके प्रथम अध्यक्ष अनूप अग्रवाल चुने गए थे।अनूप द्वारा अपने ऊपर समस्त व्यापारियों के भरोसे को कायम रखते हुए छोटे बड़े सभी व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कर अफसरों एवम स्थानीय व्यवसायियों की नजरो में आ गए थे।कोरोना संकट के दौरान प्रशासन के साथ मिल कर अनूप द्वारा पीडि़तों के उपचार हेतु आवश्यक संसाधन जुटाने काफी सहयोग किया था।

अब व्यापारी एकता मंच का 2 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद गुरुवार को मंच का पुनर्गठन हेतु टाउन हॉल में एक बैठक आहूत की गई जिसमें सर्वसम्मति से अनूप अग्रवाल को पुन: अध्यक्ष चुन लिया गया।मंच के शेष सदस्यों की भी कुशल कार्यशैली के कारण आंशिक बदलाव के साथ आगामी दो वर्ष हेतु पुनर्गठन कर दिया गया। चुने गए कार्यकारिणी में संरक्षक आत्मा राम यादव, प्रेम सिन्हा,मदन ऐरन,रैदास गोयल,सतीश शर्मा,मनोज बंसल,जसबीर आजमानी शामिल किए गए।अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा,दिलप्रीत खनूजा,किशोर राजपूत, कोषाध्यक्ष: आनंद अग्रवाल, सचिव: रितेश मोहंती, सहसचिव:राजा अग्रवाल,सहित शुभम अग्रवाल,सुयश अग्रवाल,मीडिया प्रभारी: राजेश चौधरी कार्यकारिणी सदस्य विनोद सिन्हा रविंदर आजमानी राजेश कोठारी शामिल है।
 


अन्य पोस्ट