महासमुन्द

मुर्मू का राष्ट्रपति बनना महिलाओं के सम्मान का प्रतीक-अलका
23-Jul-2022 4:28 PM
मुर्मू का राष्ट्रपति बनना महिलाओं के सम्मान का प्रतीक-अलका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा , 23 जुलाई।
भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर  द्रौपदी मुर्र्मू का निर्वाचित होना महिलाओं के सम्मान स्वाभिमान सशक्तिकरण का प्रतीक है, उक्त बातें अलका चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य ने कही।
अलका ने कहा कि  द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्षों से भरा रहा लेकिन एक महिला होते हुए उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। संघर्ष करते-करते शिक्षक से राष्ट्रपति पद पर पहुंचना हम सभी महिला बहनों के लिए प्रेरणादायक है।आजादी के इतने वर्षों बाद जनजाति महिला का राष्ट्रपति बनना जनजाति समाज अनुसूचित जाति दलित पिछड़े वर्ग के लिए गौरव एवं सम्मान की बात है। आज यह सिद्ध हो गया कि नारी कमजोर नहीं है वह सिर्फ चारदीवारी तक सीमित नहीं है छत्तीसगढ़ में 32 फीसदी जनजाति समाज है अत: या पल हम छत्तीसगढ़ वासियों के लिए अविस्मरणीय हैं कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा  कि कांग्रे, सिर्फ वोट बैंक के लिए अनुसूचित जाति जनजाति का इस्तेमाल करती है उनके द्रौपदी मुर्मू के  विरोध से यह स्पष्ट हो गया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं समस्त सहयोगी दलों का आभार व्यक्त किया है।
 


अन्य पोस्ट