महासमुन्द

पुलिस को संतपाली में मिले अधेड़ दंपत्ति की हत्या की आशंका
23-Jul-2022 3:33 PM
पुलिस को संतपाली में मिले अधेड़ दंपत्ति की हत्या की आशंका

कल हुई थी संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत

महासमुंद, 23 जुलाई। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम संतपाली में एक अधेड़ दंपत्ति का शव कल उनके ही घर में संदेहास्पद परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार गांव के कोटवार ने शुक्रवार को उन्हें सूचना दी कि गांव के बाहर खेत के पास कच्चे मकान में निवासरत दंपती कलपराम भोई 55 साल और उनकी पत्नी सादवती  भोई 52 साल का शव उनके ही घर में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव की जांच के  लिए फारेंसिक की टीम को बुलाया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों के गले में निशान हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि इनकी गला दबाकर हत्या  की गई होगी। हालांकि मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पीएम के बाद ही मामले की जानकारी मिल पाएगी।
फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
 


अन्य पोस्ट